बुढ़ापा पेंशन हिमाचल प्रदेश 2023 | HP Old Age Pension Yojana In Hindi: नमस्कार दोस्तों आज हम आपको हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत दी जाने वाली (Hp old age pension Scheme) की जानकारी अपने इस आर्टिकल के माध्यम से प्रदान करने जा रहे हैं| (Himachal सरकार) द्वारा राज्य के बेसहारा वृद्धों के लिए सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए वृद्धावस्था पेंशन योजना की शुरुआत की है |योजना को शुरू करने का मकसद राज्य में वृद्ध व्यक्तियों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है|राज्य के वृद्ध व्यक्तियों को किसी के ऊपर निर्भर न रहना पड़े बस इसी उद्देश्य से शुरुआत की गई है|
New Updates:- हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा वृद्ध व्यक्तियों के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को वृद्धावस्था पेंशन योजना की शुरुआत कर दी गई है पहले यह सहायता राशि 70 वर्ष के नागरिकों को दी जाती थी. लेकिन सरकार द्वारा तय किए गए मापदंडों के अनुसार 60 वर्ष से अधिक आयु वाले नागरिकों को सरकार द्वारा 750-1300 रुपए तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है. योजना का लाभ केवल राज्य के उन वृद्ध व्यक्तियों को मिलेगा जिनके पास आय का कोई साधन नहीं है.
HP Old Age Pension Yojana In Hindi
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा योजना के लिए जुड़ी पात्रता 4 वर्ष रखी गई है| राज्य में वृद्ध व्यक्ति अपनी देखरेख/ पालन पोषण का उचित साधन ना होने वाले बृजन व्यक्तियों को वृद्धावस्था पेंशन दी जाएगी|वृद्धावस्था पेंशन योजना हिमाचल प्रदेश शुरू करने का उद्देश्य राज्य के वृद्ध व्यक्तियों को (Senior Citizen) को आत्मनिर्भर बनाना है| ताकि उन्हें किसी के ऊपर निर्भर न रहना पड़े| जैसा कि आप सभी जानते हैं कि बुढ़ापे के समय प्रत्येक व्यक्ति चाहता है कि उसके पास आय का एक संसाधन हो बस इसी लिए इस योजना की शुरुआत की गई है|
old age pension form himachal pradesh pdf डाउनलोड किया जा सकता है. यदि आप हिमाचल प्रदेश से संबंध रखते हैं और old age pension form himachal pradesh 2021 के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे इस पेज पर आपको पूर्णता जानकारी प्रदान की जाएगी. हिमाचल प्रदेश में पेंशन योजना के गांव से लाभ है तथा आवेदन करने से पहले उससे संबंधित पात्रता और दस्तावेजों की जांच अवश्य कर लें. हिमाचल प्रदेश वृद्धावस्था पेंशन योजना का संचालन सामाजिक सुरक्षा विभाग के द्वारा किया जाता है.

some Important highlight Hp old age pension Scheme
- योजना का नाम – वृद्धावस्था पेंशन योजना हिमाचल प्रदेश
- शुरू की गई योजना – राज्य सरकार द्वारा
- लाभार्थी – वृद्ध व्यक्ति (Senior Citizen)
- पेंशन राशि – Rs 750 To 1300 Rs
- आवेदन प्रक्रिया – ऑफलाइन/ऑनलाइन
- आधिकारिक वेबसाइट – himachal.nic.in/
Himachal Pradesh Old Age Pension Yojana उद्देश्य
दोस्तों सबसे पहले तो हम आपको यह बता दें कि यह पेंशन योजना के तहत पहले 70 वर्ष की आयु वाले वृद्ध व्यक्तियों को (वृद्धावस्था पेंशन योजना ) का लाभ दिया जाता था| लेकिन राज्य सरकार द्वारा आयु सीमा में बदलाव करते हुए अब 60 वर्ष से अधिक आयु वाले प्रत्येक राज्य के वृद्ध व्यक्ति को पेंशन योजना का लाभ देने का निर्णय किया गया है | योजना को शुरू करने का उद्देश्य ऐसे व्यक्ति जिनके आय का कोई संसाधन नहीं है| उन्हें आर्थिक सहायता देकर आत्मनिर्भर बनाना है| अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए हुए हमारे इस लेख को आप विस्तार पूर्वक पढ़ लीजिए|
हिमाचल प्रदेश बुढ़ापा पेंशन
हिमाचल प्रदेश में लगभग राज्य के सभी 60 वर्ष से अधिक आयु वाले नागरिकों को वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ दिया जा रहा है योजना के तहत राज्य सरकार राज्य के लोगों को आत्मनिर्भर बनाना चाहती है ताकि उन्हें किसी के ऊपर निर्भर न रहना पड़े बसी एक उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की गई है| तथा राज्य के अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ ले सके इसके लिए आप अपने नजदीकी पंचायत सेक्रेटरी के पास जाकर योजना के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर पाएंगे|
- योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा वृद्ध व्यक्तियों को 750 रुपए से लेकर 1300 रुपए प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी|
- बुढ़ापा पेंशन हिमाचल प्रदेश का लाभ राज्य के स्त्री पुरुष दोनों को दिया जाएगा|
- वृद्धावस्था पेंशन योजना हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत इस योजना से राज्य के वृद्ध व्यक्ति आत्मनिर्भर बनेंगे|
- योजना को शुरू करने का उद्देश्य बेसहारा वृद्धों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है|
वृद्धावस्था पेंशन योजना हिमाचल प्रदेश पात्रता| Eligibility
- बुढ़ापा पेंशन हिमाचल प्रदेश का लाभ लेने वाला नागरिक हिमाचल प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए|
- आवेदन करने वाले व्यक्ति की आयु 60 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए|
- योजना का लाभ लेने वाले वृद्ध व्यक्ति जिनके परिवार की वार्षिक आय सभी स्रोतों से 35,000 रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए|
- 60 वर्ष से 69 वर्ष की आयु के पेंशन वाले नागरिकों को 750 रुपए प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी|
- 70 वर्ष या इससे अधिक आयु के नागरिकों को 1300 रुपए प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी|
Himachal Pradesh old Age pension Requried Documents | दस्तावेज
- आधार कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- पटवारी द्वारा लिखित आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक अकाउंट
- वोटर आईडी कार्ड
- पैन कार्ड
हिमाचल प्रदेश स्मार्टफोन योजना |
HPBOSE Free Laptop Yojana Merit List |
HP Police Recruitment |
HP Sahara Yojana |
विकलांग पेंशन योजना हिमाचल प्रदेश | Hp Viklang Pension Yojana
वृद्धावस्था पेंशन योजना हिमाचल प्रदेश आवेदन प्रक्रिया
- बुढ़ापा पेंशन हिमाचल प्रदेश के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं|
- आवेदन करने के लिए आपको अपना प्रार्थना पत्र संबंधित पंचायत अथवा तहसील कल्याण अधिकारी या जिला कल्याण अधिकारी को प्रस्तुत करना होगा |
- योजना का लाभ लेने वाले पात्र व्यक्तियों की पहचान संबंधित ग्राम सभा की बैठक में की जाती है|
- पहचान करके पात्र व्यक्तियों की सूची संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी को प्रस्ताव सहित भेजते हैं|
- इसके बाद संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी द्वारा पात्र व्यक्तियों के प्रार्थना पत्र संस्कृति हेतु संबंधित जिला कल्याण अधिकारी को भेजे जाते हैं|
- 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के प्रार्थी अपने प्रार्थना पत्र सीधे तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय को दे सकते हैं|
- संपर्क अधिकारी :- जिला कल्याण अधिकारी/ तहसील कल्याण अधिकारी
दोस्तों आज हमने आपको वृद्धावस्था पेंशन योजना हिमाचल प्रदेश की जानकारी दी| आर्टिकल से जुड़े कोई भी प्रश्न आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं| हम आपके प्रश्नों का अवश्य उत्तर देंगे धन्यवाद|